Home उत्तर प्रदेश लखनऊ अग्निकांड के मृत छात्रों को तुलसियापुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,...

लखनऊ अग्निकांड के मृत छात्रों को तुलसियापुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च

SIDHARTHNAGAR NEWS: ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसियापुर चौराहे पर मंगलवार को एक शोक सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जो लखनऊ में हुई भीषण आग दुर्घटना में 15 छात्रों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुःख जताने के लिए निकाला गया था। युवा भाजपा नेता अनिल अग्रहरि के नेतृत्व में जुटे दर्जनों युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में श्रद्धांजलि बैनर और मोमबत्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से शामिल बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, अशोक अग्रहरि और इमरान अहमद , अमित कुमार मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में होनहार छात्रों का इस तरह चले जाना समाज और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करता है। मार्च में शामिल दर्जनों लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा मानक तय करने की भी मांग की।