Home आस्था कांवड़ियों की सेवा में जुटी सहारनपुर अग्निशमन टीम

कांवड़ियों की सेवा में जुटी सहारनपुर अग्निशमन टीम

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर द्वारा अग्निशमन टीम के साथ अम्बाला रोड पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए फल एवं शीतल जल का वितरण किया गया। इस दौरान अग्निशमन टीम ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की मंगलकामना की। इस पहल के माध्यम से सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।