Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध छुरा...

पुलिस ने जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध छुरा किया बरामद

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु जिलबदर/हिस्ट्रीशीटर/वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार गश्त व चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक  प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में  मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 01 एचएस अभियुक्त आशीष शर्मा उर्फ गागू पुत्र स्व0 सुरेश शर्मा निवासी नाला पटरी किशनपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को प्रभात सिनेमा पार्किग गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अवैध छुरा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभि0 आशीष शर्मा उर्फ गागू थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर सं0 62ए है तथा वर्तमान मे जिलाबदर है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर  मु0अ0सं0 194/26 धारा 4/25 आर्म्स अधिनियम व 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।