SAHARANPUR NEWS: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त सहारनपुर रूपेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह एवं नगरायुक्त शिपू गिरि के कुशल नेतृत्व में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। जनपद में 3 प्रमुख कांवड़ मार्गों को 11 जोन, 23 सेक्टर एवं 52 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर 41 अस्थायी चौकियां, 27 बैरियर, 32 पिकेट एवं 15 वॉच टावर स्थापित किये गये हैं। 2 मॉडर्न कंट्रोल रूम में 37 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद के 1284 सीसीटीवी कैमरों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित कांवड़ मार्गों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। 3 खोया-पाया केन्द्र, 4 क्यूआरटी, 93 मोटरसाइकिल दस्ते, 6 एण्टी थेफ्ट टीम एवं 12 हिट टीम तैनात की गयी हैं। यातायात व्यवस्था हेतु 05 क्रेन, अग्निशमन व्यवस्था हेतु 10 स्थानों पर फायर टेंडर तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। कांवड़ यात्रा के दौरान 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 11 पुलिस उपाधीक्षक, 70 निरीक्षक, 344 उपनिरीक्षक, 516 मुख्य आरक्षी, 1524 आरक्षी, 4 कम्पनी एपीएसी एवं 4 कम्पनी पीएसी का व्यवस्थापन किया गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी तथा प्रवेश-निकास के 8 प्रमुख बिन्दुओं पर पुलिस बल तैनात कर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गयी है। सहारनपुर पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल के समन्वय से कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने हेतु 24×7 सतर्क निगरानी की जा रही है।







