पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी सहित पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का स्वागत करते हुए पिछली बैठक में उठाए गए प्रकरणों की समीक्षा की। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई, जिसमें कुल 21 पूर्व सैनिक एवं विधवाएं उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों एवं एक सेवारत सैनिक द्वारा कुल 4 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें न्यायालय में लंबित वाद, भूमि पैमाइश तथा चकरोड निर्माण कार्य से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल थीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सूबेदार हर पिंन्द्र सिंह (एनसीसी बटालियन, पडरौना), कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शम्सुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, हवलदार शारदा प्रसाद, श्री अमिताभ कुमार श्रीवास्तव (पीएलवी) सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्ता, धर्मशीला, जालंधर प्रसाद एवं अन्य कर्मचारियों उपस्थित रहे।







