JHANSI NEWS: सीपरी बाजार स्थित चमन गंज में ‘श्री राधिका फैशन’ का भव्य उद्घाटन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। दुकान का फीता राम चरण सिंह ठाकुर एवं प्रेमा देवी ने काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। श्री राधिका फैशन के संचालक अमर ठाकुर एवं निशा ठाकुर ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां रेडीमेड सूट, साड़ी, लहंगा एवं इंडो-वेस्टर्न परिधानों की आकर्षक रेंज उपलब्ध रहेगी। संचालकों ने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उचित विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ‘जहाँ स्टाइल और एलिगेंस का संगम है’ की सोच के साथ श्री राधिका फैशन को शुरू किया गया है, जहां हर खास मौके के लिए ग्राहकों को पसंद के अनुरूप परिधान मिल सकेंगे। इस अवसर पर ठाकुर रणजीत राजपूत, रामदास राजपूत, सुनील परिहार, अरुण वर्मा एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य नागरिक, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के संचालक अमर ठाकुर एवं निशा ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.







