Siddhartnagar
विकास व निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, रैंकिंग में जनपद को लाएं अव्वल: डीएम
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (विकास कार्य) और जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की वृहद समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में गति लाकर जनपद को रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के कड़े निर्देश दिए। वहीं, जननी सुरक्षा योजना और जल जीवन मिशन की सुस्त प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार लाने की चेतावनी दी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, फसल अवशेष प्रबंधन, छात्रवृत्ति, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन में आधार सीडिंग जैसे लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की प्रगति परखी। उन्होंने निर्देश दिया कि 'जीरो पावर्टी योजना' के तहत पात्र लाभार्थियों का घर-घर सत्यापन कर उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। उप कृषि निदेशक को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने तथा संबंधित अधिकारियों को समय रहते सीएम डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें अविलंब रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने शासन द्वारा तय समय-सीमा के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने और शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। वहीं, जल निगम को निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंकों का निर्माण समय से पूरा कर टेस्टिंग कराएं और टैप कनेक्शन देकर जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत तत्काल कराई जाए। लोक निर्माण विभाग को भी सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए।
सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं और 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं और प्रोजेक्ट मैनेजरों को हिदायत दी कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनकी टीम गठित कर सत्यापन कराएं और शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर करें।
बैठक में डीएफओ नीला एम, एडीएम (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) कमल किशोर, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएसए शैलेश कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।