बढ़नी बाजार में हर्षोल्लास से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन, दीपोत्सव से जगमगाया सीमांत क्षेत्र

प्रातःकाल एक्सप्रेस
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): नगर पंचायत बढ़नी बाजार में गुरुवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिवस अत्यंत धूमधाम एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के कुशल नेतृत्व तथा अधिशाषी अधिकारी (ईओ) अजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नगरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर भारत-नेपाल सीमा से सटी बढ़नी बॉर्डर रोड पर कतारबद्ध दीये प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा सीमांत क्षेत्र दीपों की पावन रोशनी से जगमगा उठा। इसके साथ ही वार्ड संख्या 3 (लोहिया नगर) में एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत प्रशासन व स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए स्वच्छता व सेवा का संदेश दिया। आयोजन में नगर पंचायत के कर्मचारी ऋषभ मोदनवाल, रामराज कन्नौजिया, बृजेश अग्रहरि व सूरज अग्रहरि, युवा भाजपा नेता अनिल अग्रहरी,महेश यादव,मुख्य रूप से तत्पर रहे। इनके साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने दीप प्रज्वलित कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जन्मोत्सव की बधाई दी।
इस खबर को शेयर करें