प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सदर विधायक ने कराया सुंदरकांड पाठ और भंडारा

प्रातःकाल एक्सप्रेस
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सदर विधायक श्यामधनी राही की ओर से जिला मुख्यालय स्थित हिंदू भवन स्टेशन रोड श्री राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में उपस्थित जनसमूह ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को पूरे देश में सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला मंत्री फूलचंद जायसवाल, बालगोविन्द पाठक, युवा भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही, मंडल अध्यक्ष नौगढ़ देहात सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, बबलू पाण्डेय, सतीश वर्मा, अमितेश्वर शुक्ला, रवि पाण्डेय, अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें