Siddhartnagar
राधाष्टमी पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सपरिवार की गोसेवा, गौशाला पहुंचकर खिलाया गुड़ और चारा
प्रातःकाल एक्सप्रेस
बढ़नी,सिद्धार्थनगर। राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत बढ़नी बाजार के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने अपनी धर्मपत्नी गीता देवी अग्रहरि के साथ वार्ड नंबर दो, मुडिला खास (मिल कालोनी) स्थित अस्थाई गौशाला पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने विधि-विधान से गोमाता का पूजन-अर्चन कर गायों को गुड़, केला, दाना और चारा खिलाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा, गोसेवा ही सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है। हमारी संस्कृति में गोमाता को पूजनीय माना गया है, इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि उनके संरक्षण, संवर्धन और उचित देखभाल के लिए सदैव आगे आएं। गौशाला में गोवंश की देखरेख में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, ऋषभ मोदनवाल, रामराज कन्नौजिया, बृजेश अग्रहरि और राजेश्वर शाह उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पंचायत कर्मचारी वीरेंद्र, सुरेश यादव, दिनेश, मुमताज अली, रवि सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।