Siddhartnagar
नवचयनित एक्स-रे टेक्नीशियन व होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
प्रातःकाल एक्सप्रेस
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित एक्स-रे टेक्नीशियन एवं होम्योपैथिक फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से संपन्न हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में इस समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने मंचासीन अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि पूर्वांचल पहले इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से ग्रसित रहता था, जो अब मुख्यमंत्री के प्रयासों से मुक्त हो चुका है। सरकार द्वारा मिशन रोजगार के अंतर्गत निष्पक्ष तरीके से निरंतर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को समूह के माध्यम से मिल रहे ब्याज मुक्त ऋण और किसानों को किसान सम्मान निधि का भी जिक्र किया। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनसे गैर-जनपदों में भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर जिले का मान बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि इन नियुक्तियों से जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत ब्लॉकों में कैंप लगाकर वंचितों को लाभान्वित किए जाने की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शासन की चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एक्स-रे टेक्नीशियन श्रेयांश दूबे, अनिल कुमार, राधेश्याम, राजेश कुमार आर्य, पल्लवी त्रिपाठी, दिनेश मणि व बुद्ध कुमार तथा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट गौरी शंकर, सचेंद्र चौधरी, वीरेंद्र प्रसाद, चुन्नी लाल, रमेश चंद्र गुप्ता व अशोक कुमार अग्रहरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अभ्यर्थियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।