Kushinagar
सुनार की दुकान से आभूषण चुराने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, 2.40 लाख के गहने व नकदी बरामद
कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अहिरौली बाजार पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक शातिर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण व 3500 रुपये नकद बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना अहिरौली बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 199/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्ता *मिथलेशी पत्नी कुलदीप उर्फ टिल्लू निवासी ग्राम राजपुरा थाना गोहन जनपद जालौन* को आज पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा -पूछताछ में महिला ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। ये लोग एक साथ सुनार की दुकान पर जाती हैं और दुकानदार को बातचीत व गहना दिखाने में उलझाकर बड़ी सफाई से गहना चुराकर मौके से फरार हो जाती हैं। बाद में दूर जाकर चुराए हुए गहनों का आपस में बंटवारा कर अलग-अलग ठिकानों पर चली जाती हैं। पहले चुराए हुए गहनों को बेचकर रेकी करती हैं, जो दुकानदार आसानी से गहने खरीद लेता है, उसी दुकान को बाद में शिकार बनाती हैं।
बरामदगी -अभियुक्ता के पास से 04 अदद कान का झुमका (दो जोड़ी) पीली धातु जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये है तथा 3500 रुपये नकद बरामद हुआ है। अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास भी है, उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 631/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कसया में भी मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अमरनाथ सोनकर, कांस्टेबल अंशू कुमार, मारकण्डेय यादव, महिला कांस्टेबल असना व अंतिमा साहू शामिल रहीं।