सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

प्रातः काल एक्सप्रेस
ब्यूरो कुशीनगर....
कुशीनगर -: तहसील कप्तानगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का निस्तारण किया गया तथा 21 प्रकरण अवशेष रहे। पुलिस विभाग से 04, विकास विभाग से 03, स्वास्थ्य विभाग से 01 तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। संयुक्त राजस्व एवं पुलिस, समाज कल्याण तथा शिक्षा विभाग से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवशेष प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अतः प्रत्येक अधिकारी शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें