राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कसया में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र व मिनी औद्योगिक आस्थान का किया निरीक्षण

कुशीनगर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सोमवार 8 सितंबर को कसया के गोलाबाजार में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद राज्य मंत्री ने सिसवा महंत, कसया स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्थापित विभिन्न इकाइयों को देखा और उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उद्यमी इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में हर संभव मदद की जाए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक कसया पीएन पाठक, विधायक हाटा मोहन वर्मा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मिनी औद्योगिक आस्थान के उद्यमी दाऊद अली, मनीष पटेल, प्रमोद सिंह, शिवशंकर यादव, अभिराम यादव, अजीत यादव, हर्ष अग्रवाल, राम तपस्या पाण्डेय व अशोक दूबे सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें