Kushinagar
PLI को मानदेय में जोड़ने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
प्रातः काल एक्सप्रेस
ब्यूरो कुशीनगर....
कुशीनगर, 17 सितंबर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय कुशीनगर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बता दें कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को 12000 रुपये करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में शासनादेश में पता चला कि वास्तविक मानदेय वृद्धि मात्र 1500 रुपये की हुई है और 2500 रुपये PLI के रूप में दिया जाएगा। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह कार्यकर्ता विधायक, सांसद और जिलाधिकारी के माध्यम से PLI को मानदेय में तब्दील करने की मांग को लेकर ज्ञापन भेज रही हैं।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सम्मानजनक मानदेय देने का वादा करते रहे हैं, लेकिन की गई वृद्धि अपर्याप्त है और उनके वादे के अनुरूप नहीं है। यह मानदेय प्रदेश में अकुशल मजदूर को दी जा रही न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। इस बढ़ती महंगाई में इतने पैसे से परिवार चलाना संभव नहीं है। मानदेय में 2500 रुपये PLI जोड़ा गया है जो अधिकारी के विवेक पर निर्भर रहेगा, जिससे भ्रष्टाचार और शोषण की पूरी संभावना बनी रहेगी।
जिला महामंत्री रेनू राय ने कहा कि 8 सितंबर से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। अगर सरकार ने PLI को मानदेय में नहीं बदला तो इसका खामियाजा सरकार को 2027 के चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
*हाटा ब्लॉक अध्यक्ष शालिनी बरनवाल* ने कहा कि मुख्यमंत्री 2017 से गद्दी पर हैं, 9 साल हो गए, जब चुनाव आया तो हमारी सुधि आई। जब मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 12000 मानदेय की घोषणा कर दी तो फिर PLI की बात कहां से आ रही है, जिसे कोई भी सरकार खत्म कर सकती है। इससे आंगनबाड़ियों को अधिकारियों के शोषण का शिकार होना पड़ेगा।
प्रदर्शन में नीलम पांडेय, उषा शर्मा, मनोरमा तिवारी, जितेंद्र दीक्षित, सुमन चौबे, अनुराधा श्रीवास्तव, साधना मिश्रा, सुरेश मिश्रा, लाल साहब, मंजू मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, मीना, मुन्नी, किरन मणि, मंजू देवी, सालाना खातून, सुनीला सिंह, कृष्णावती राय, रानी शर्मा, कुंती देवी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।