मानदेय विसंगति दूर करने की मांग, आयुष चिकित्सकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आयुष चिकित्सकों के मानदेय में विसंगति दूर करने को लेकर आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में लगभग 4000 आयुष चिकित्सक NHM / RBSK के तहत ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। 2009-10 में आयुष और MBBS चिकित्सकों का मानदेय 24 हजार समान था, जो अब MBBS का बढ़कर लगभग 1 लाख हो गया है, जबकि आयुष का मात्र 32 हजार है।
एसोसिएशन ने मानदेय में समानता की मांग करते हुए कहा कि यदि समय पर निर्णय नहीं हुआ तो 21 सितंबर 2026 को प्रदेशभर के आयुष चिकित्सक लखनऊ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान डॉ. मकसूदन मिश्रा, डॉ. धनंजय मिश्र, डॉ. संजय सिंह, डॉ. वेदप्रकाश तिवारी, डॉ. मुकेश आर्या, डॉ. अंजूलता आर्या सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें