पुलिस द्वारा विवेचना में की जा रही देरी, न्यायालय के आदेश की हो रही अवहेलना पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, IGRS पर दर्ज कराई शिकायत- संदर्भ संख्या 40018926029748

ब्यूरो कुशीनगर....
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल लुठहां निवासी जुम्मन अली ने पुलिस पर विवेचना में जानबूझकर देरी करने और माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही मामले की शिकायत IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला
प्रार्थी जुम्मन अली पुत्र स्व. अब्दुल का आरोप है कि वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत जंगल लुठहां में इंदिरा आवास योजना में फर्जी व मृतक लोगों के नाम पर आवास आवंटित किए गए थे। इस मामले में अधिशासी अभियंता द्वारा जांच रिपोर्ट देने के बाद भी थाना स्तर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

बाद में न्यायालय के आदेश पर 12 जनवरी 2017 को थाना विशुनपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ। न्यायालय ने तीसरी बार पुनः विवेचना का स्पष्ट आदेश दिया, लेकिन विवेचक ने फर्जी साक्ष्य के साथ चार्जशीट लगाकर न्यायालय को गुमराह कर दिया। पुनः 18 नवंबर 2022 को न्यायालय ने Re-विवेचना का आदेश दिया, लेकिन 4 साल बीतने के बाद भी आज तक विवेचना पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय को नहीं भेजी गई।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पूर्व प्रधान, सचिव व डाक मुंशी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके कारण वह 2017 से ही घर छोड़कर छुपकर रहने को मजबूर है। उसने एसपी से दूसरे निष्पक्ष विवेचक से जांच कराने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
इस खबर को शेयर करें