पडरौना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 50 पाउच अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
कुशीनगर-: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस ने दो लोगों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 2 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए सिंहापट्टी करमहवां निवासी जलालुद्दीन पुत्र स्व. रतन के पास से 20 पाउच बंटी-बबली देशी शराब और जंगल गायघाट निवासी छोटेलाल चौहान पुत्र रामवृक्ष चौहान के पास से 30 पाउच बंटी-बबली देशी शराब बरामद की। बरामद कुल 50 पाउच शराब (10 लीटर) है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बांसी प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक सर्वेश राय, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल अनिल यादव, धीरेन्द्र यादव, पिन्टू यादव शामिल रहे।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस ने दो लोगों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।