``` ```

सलीम खान संवाददाता बारा

बारा तहसील परिसर में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे।
समाधान दिवस में कुल 294 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही
निस्तारण किया गया। वहीं शेष 277 शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गए।
इस खबर को शेयर करें