``` ```

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बोले- राशन कार्ड हो या न हो, सभी को मिलेगी राहत

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को तहसील तमकुहीराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रकवा जंगली पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार राहत से वंचित न रहे।

मंत्री ने कहा कि राशन कार्ड हो या न हो, सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिना भेदभाव के निष्पक्ष रूप से राहत सामग्री और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
इस खबर को शेयर करें