``` ```

आज के छात्रों के हाथों में होगी 2047 के विकसित भारत की बागडोर : विधायक मनीष जायसवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि अंतरित करने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आज पडरौना स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही 2047 के विकसित भारत की बागडोर संभालेंगे। विद्यार्थियों के सपनों और प्रतिभा को सही दिशा देने में शिक्षा की अहम भूमिका है। सरकार छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है ताकि वे बिना बाधा के पढ़ाई जारी रख सकें।
इस खबर को शेयर करें