गणेश चतुर्थी को लेकर खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सिद्धार्थनगर: आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को खेसरहा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कर त्योहार को शांति और आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की।
सीओ बांसी शुबेन्दु सिंह ने कहा कि त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।
इस खबर को शेयर करें