Siddhartnagar
बॉर्डर पर यूएई के विदेशी मक्के का सिंडिकेट सक्रिय, एसएसबी ने 18 बोरी मक्का व कार सहित एक को दबोचा नेपाल के रास्ते डंप कर भारतीय मंडियों में विदेशी मक्का खपाने का चल रहा खेल
प्रातःकाल एक्सप्रेस
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों यूएई के विदेशी मक्के की तस्करी का अवैध नेटवर्क जोरों पर चल रहा है। सीमा पार नेपाल से यूएई के विदेशी मक्के को भारतीय बाजारों में खपाने का बड़ा खेल चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 50वीं वाहिनी की बढ़नी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर घेराबंदी कर एक ऑल्टो कार से 18 बोरी यूएई का विदेशी मक्का बरामद किया है। मौके से ज्ञानदास अग्रहरि नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
एसएसबी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बढ़नी के रास्ते कार से विदेशी मक्के की खेप बाहर ले जाई जा रही है। सूचना पर मुकेश चंद्र की अगुवाई में एसएसबी जवानों ने सतर्कता बढ़ा दी। मंगलवार रात करीब 9 बजे बढ़नी कस्बे से निकल रही एक ऑल्टो कार को जवानों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा।
संदेह होने पर एसएसबी टीम ने तुरंत वाहन का पीछा किया और एनएच-730 स्थित दुधवनिया बुजुर्ग नहर पुल के पास कार को ओवरटेक कर रोक लिया। तलाशी में कार के भीतर से 18 बोरी यूएई का विदेशी मक्का बरामद हुआ। टीम ने फौरन चालक ज्ञानदास अग्रहरि को पकड़ लिया।
पूछताछ में ज्ञानदास अग्रहरि ने बताया कि नेपाल के रास्ते यूएई का विदेशी मक्का धीरे-धीरे लाकर सीमावर्ती बाजार में पहले एक जगह इकट्ठा किया जाता है। जब पर्याप्त मात्रा में माल जमा हो जाता है, तो उसे रातों-रात गाड़ियों के जरिए बाहर मंडियों में भेजा जाता है। वह भी इकट्ठा किए गए इस मक्के को एक साथ सिद्धार्थनगर ले जाने की फिराक में था। एसएसबी ने पकड़े गए व्यक्ति, ऑल्टो कार और 18 बोरी विदेशी मक्के को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है।