Siddhartnagar
आसपा ने उठाई जनहित की आवाज, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन शोहरतगढ़ प्रत्याशी नौशाद आलम बोले— न्याय और हक की लड़ाई रहेगी जारी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
सिद्धार्थनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने सहित प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज और सामाजिक न्याय केवल बातों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पार्टी हमेशा गरीबों, मजलूमों और युवाओं के हक की आवाज पूरी मजबूती से उठाती आई है और जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे पर प्रशासन की हीलाहवाली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं शोहरतगढ़ (302) विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के घोषित प्रत्याशी नौशाद आलम ने भी अपनी बात बेहद मुखर और ठोस ढंग से रखी। क्षेत्रीय जनता के बीच अपनी सक्रियता, जुझारूपन और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने के लिए पहचाने जाने वाले नौशाद आलम ने कहा कि पार्टी शोषितों, वंचितों और युवाओं के अधिकार के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका वाजिब हक और न्याय नहीं मिल जाता, हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। जमीनी स्तर पर जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली की कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर तत्काल थ्रेट असेसमेंट कराकर एस्कॉर्ट व रूट सिक्योरिटी बढ़ाने तथा धमकियां देने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके साथ ही लखनऊ के इको गार्डन में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की जायज मांगों पर संज्ञान लेकर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लेने, 68500 शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों का त्वरित अनुपालन कर अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने तथा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद एवं मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर निष्पक्ष समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र भारती, शोहरतगढ़ विधानसभा से घोषित प्रत्याशी नौशाद आलम, जिला प्रभारी शिव चन्द भारती, जिला प्रभारी शमीम अख्तर, इटवा विधानसभा से काली चरण यादव, जिला कोषाध्यक्ष मासूम अली राईनी, डुमरियागंज विधानसभा से शिव कुमार आजाद व अबु आस, शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नाथ गौतम, बांसी से राजेश राव तथा कपिलवस्तु से अक्षय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा जितेन्द्र राणा, शिवानन्द वर्मा, शम्भू कश्यप, मगेश यादव , फूलचंद गौतम,नसीम अहमद खान, इम्तियाज खां, आशाराम शर्मा, इरशाद अहमद, नजाबुद्दीन, शिवपूजन वर्मा, अशफाक अहमद, चन्दन बौद्ध, मो० इस्माइल, तन्वीर अहमद, राम चरन, राम सागर मौर्य, अमर बौद्ध, रफीक राईनी, परमानन्द सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।