PRAYAGRAJ NEWS: (कामता रामपाल) शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता रामपाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ के पद पर चुना जाना केवल सम्मान की बात नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक भी है। एडी माध्यमिक ने अपने संबोधन में कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे कर्मचारियों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाएं तथा प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया। उपस्थित कर्मचारियों ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, मंत्री सुधीर सिंह यादव, दीपक यादव, ध्रुव राज सिंह उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री संपूर्णानंद त्रिपाठी ,नरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष शमसुद्दीन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे







