KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर पईसा गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि वह दो दिन पहले मायके से आई थी और घर में काम कर रही थी इस दौरान उसका देवर व सास गाली गलौच कर मारपीट करते हुए धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर पईसा गांव निवासी शिवानी पत्नी रामबाबू ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गुरुवार को मायके से आई थी शाम साढ़े चार बजे के करीब घर का काम कर रही थी, शिवानी का आरोप है कि इस दौरान उसका देवर नशे में घुत होकर गाली गलौच करने लगा जिसका विरोध करने पर दोनों देवर व सास गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवर लालचंद्र साहू , गनेश पुत्र रामभवन एवं सास सुमन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





