Home उत्तर प्रदेश नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी दो दिन पहले घर से लापता हो गई, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है, खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।