KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव में तीन दिन पहले दरबाजे पर खड़ी बाइक नदारत हो गई वाहन स्वामी के खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव निवासी शुभम कुशवाहा पुत्र विजय कुमार ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह रोज की तरह अपनी प्लेटिना बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी किया था , पीड़ित वाहन स्वामी के मुताबिक 17 जून की सुबह उसकी बाइक गायब थी, काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।





