Home उत्तर प्रदेश मौसी के यहां गई किशोरी को युवक लेकर चम्पत, मुकदमा

मौसी के यहां गई किशोरी को युवक लेकर चम्पत, मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के यहां गई नाबालिक किशोरी को चरवा थाना क्षेत्र का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया, खोजबीन के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी 18 जून को कोखराज थाना क्षेत्र के भदवा गांव अपनी मौसी के यहां गई थी, पीड़ित का आरोप है कि 22 जून को गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने चरवा थाना क्षेत्र के रायभान का पूरा निवासी धर्मेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।