Home उत्तर प्रदेश कर्बला की प्यास की याद में समाजसेवी साबिर बाबा ने बांटा शरबत...

कर्बला की प्यास की याद में समाजसेवी साबिर बाबा ने बांटा शरबत और शीतल जल

इमाम हुसैन इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल:साबिर बाबा*
KAUSHAMBI NEWS: मोहर्रम के अवसर पर देवीगंज में समाजसेवी साबिर बाबा द्वारा शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों, अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों को शरबत पिलाकर कर्बला के शहीदों को याद किया गया।इस अवसर पर साबिर बाबा ने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन ने सत्य, इंसाफ और इंसानियत की रक्षा के लिए अपनी और अपने परिवार की महान कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन खुद प्यासे रहकर भी मानवता को जीवन का संदेश देते रहे। उनकी इसी अजीम कुर्बानी और प्यास की याद में मोहर्रम के दिनों में पानी और शरबत वितरण किया उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का संदेश अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने, इंसानियत की सेवा करने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। कर्बला का वाकया आज भी पूरी दुनिया को सब्र, त्याग और मानवता का पाठ पढ़ाता है।शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और समाजसेवी साबिर बाबा के इस सेवा कार्य की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।