Home उत्तर प्रदेश बाइक बाइक की टक्कर में एक की मौत ,दो जख्मी, मुकदमा दर्ज

बाइक बाइक की टक्कर में एक की मौत ,दो जख्मी, मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के ऊंचरावा रोड पर बाइक बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए, स्थानीय लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां की तहरीर पर बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हुलासी का पुरवा गांव निवासी ननकई पत्नी राम अजोर ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका सुनील कुमार पुत्र राम अजौर 35 वर्ष अपनी साली पूजा पुत्री छोटेलाल को बाइक में बिठाकर अपनी ससुराल सैनी कोतवाली के भैरोपुर गांव आ रहा था, बाइक सवार शुक्रवार की दोपहर लगभग चार बजे के करीब जैसे ही ऊंचरावा गांव के नजदीक पहुंचा तभी तेज रफ्तार सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि साली पूजा एवं दूसरा बाइक सवार कड़ा धाम निवासी सौतम पुत्र जयनारायण 30 वर्ष घायल हो गया, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। और पूजा व सौतम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ननकई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वही युवक की मौत की खबर पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।