Home उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर उपनिरीक्षक ने युवक पर दर्ज...

उप मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर उपनिरीक्षक ने युवक पर दर्ज कराया मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के विरुद्ध एक युवक द्वारा सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की गई है, मामले को संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक ने जांच पड़ताल के बाद सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली अंतर्गत पथरावा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप को जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विरुद्ध जातिसूचक व अभद्र टिप्पणी की जा रही है, जिससे समाज में जातिगत विद्वेष तथा लोक प्रशांति भंग होने की संभावना है, मामले को संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप ने जांच पड़ताल के बाद लोहदा गांव निवासी राहुल पुत्र शिव भवन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।