Home उत्तर प्रदेश डीके प्रिंटर्स का अजुहा में हुआ भव्य शुभारंभ

डीके प्रिंटर्स का अजुहा में हुआ भव्य शुभारंभ

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर प्रिंटिंग सुविधा
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत अजुहा के टांडा रोड स्थित डीके प्रिंटर्स की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर डीके प्रिंटर्स के प्रोपराइटर मो. कामिल ने बताया कि सिराथू में सफल संचालन के बाद अब अजुहा में भी नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण प्रिंटिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शाखा की स्थापना की गई है। यहां ग्राहकों को उचित दरों पर फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, शादी कार्ड, लेटर पैड, डिजिटल प्रिंटिंग एवं अन्य डिज़ाइनिंग कार्यों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को प्रिंटिंग कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे व्यापारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने डीके प्रिंटर्स के इस नए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर मो. सैफ, मो. आदिल, सरफराज आलम, कैसर अब्बास नकवी, फिरोज रजा, मो. दाऊद, मोइन अहमद, रूमी, हनी, छोटू, बृजेश केशरवानी, अंकित लोधी, कासिफ, मो. अरशद, मो. काजिम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि डीके प्रिंटर्स अपनी बेहतर सेवाओं और गुणवत्ता के बल पर क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाएगा।