Home उत्तर प्रदेश प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं : रमेश सिंह

प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं : रमेश सिंह

असिस्टेंट कमिश्नर और एसडीओ पद पर चयनित होने पर स्वागत समारोह का आयोजन
JAUNPUR NEWS: शाहगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा शेरापट्टी में सोमवार को आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में क्षेत्र के दो होनहार युवाओं संतोष विश्वकर्मा एवं विवेक विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दोनों चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूबेदार विश्वकर्मा के पुत्र संतोष विश्वकर्मा का असिस्टेंट कमिश्नर (A.C.C.T.) पद पर तथा विवेक विश्वकर्मा का विद्युत विभाग में एसडीओ पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समारोह में विधायक रमेश सिंह ने दोनों युवाओं को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की यह सफलता पूरे शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। संतोष और विवेक ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।” उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेंगी।