PRAYAGRAJ NEWS: कोराव थाना क्षेत्र के सनराइज पब्लिक स्कूल में ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के सभी युवा सम्मिलित हुए और उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्यसमाज को आर्थिक, सामाजिक, नैतिक और राजनीतिकरूप से सशक्त बनाना था ।आयोजन का लक्ष्य युवाओं को रोजगारपरक बनाना,आयोजन का लक्ष्य युवाओं को रोजगारपरक बनाना,स्वरोजगार के साधन उत्पन्न करना और शिक्षा के महत्व पर जोर देना था। यह सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई कि आनेवाली पीढ़ी मुख्यधारा में आकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करे और बेहतर रोजगार के लिए योग्य बने। साथ ही, राजनीति मेंपरिपक्वता लाने और समाज व राष्ट्र के प्रति समझ विकसित करने पर भी बल दिया गया। इस संगोष्ठी में समाज के कुछ अनुभवी और प्रतिष्ठितव्यक्तियों ने भी अपनी सहभागिता दी और अपने विचारसाझा किए। वार्ड नंबर 80 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रिंस तिवारी ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिएआर्थिक और सामाजिक मजबूती अत्यंत आवश्यक है। समाजसेवी अजय तिवारी ने बताया कि वे समाज को आगेबढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। रोहित तिवारी ‘काका’ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समाजअभी पिछड़ा हुआ है और इसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चर्चा में प्रमोद तिवारी, विनय तिवारी, आकाश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, राजन भाई सागरपुर, विवेक भाई,राम जी भाई, प्रेम प्रकाश, ओम प्रकाश मिश्रा, विमलेश दुबेसहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया औरअपने सुझाव दिए।





