PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में विशेष साफ सफाई अभियान का आयोजन करके जागरूक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार , विजय कुमार गुप्ता, अनुज कुमार के संयोजन में विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित कर जागरूक किया गया.इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में,राजकीय बालिका इंटर कालेज आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ आम्रपाली द्विवेदी के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।







