PRATAPGARH NEWS: 16 व 17 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अमित पाण्डेय के संयोजन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शिक्षकों व छात्राओं द्वारा भव्य मानव श्रृंखला बनाकर तथा विभिन्न खेल आयोजित कर तथा एनसीसी स्काउट गाइड के कैडेट्स द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ बनाना एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना के प्रति जागरुक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता तथा अनुज कुमार के संयोजन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ आम्रपाली द्विवेदी के निर्देशन में, अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कालेज जेठवारा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य स्कंद तिवारी के निर्देशन में, राजकीय उमावि राजापुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य सूर्येश प्रताप सिंह के निर्देशन में, पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में, डीएवी इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा के निर्देशन में, कालिका सिंह इंटर कालेज मोहनगंज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य पारस नाथ गुप्ता के निर्देशन में, महादेव इंटर कालेज महादेवनगर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में, तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में,अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में, इस्लामिया इंटर कालेज कार्यक्रम आयोजित किया गया।







