PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के थाना क्षेत्र लालापुर में कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। …
” न्यायालय की अनुमति के बाद विधिक औपचारिकता पूर्ण करने के बाद मादक पदार्थ को पुलिस विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में जलाकर किया नष्ट” ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत मंगलवार को नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा और थाना लालापुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मालखाने में 16 साल से रखे 19 किलो 220 ग्राम गांजे को नष्ट कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह गांजा वर्ष 2006 से 2022 के बीच थाना लालापुर में दर्ज14 अलग-अलग मुकदमों से बरामद किया गया था। न्यायालय की अनुमति और सभी विधिक औपचारिकताएंपूरी करने के बाद इस मादक पदार्थ को जलाकर नष्ट किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 61 हजार रुपए आंकी गई है। यह पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान मौके पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त बारा, प्रभारी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उपनिरीक्षक सुरेश गिरी, थाना प्रभारी निरीक्षक अनुभव सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यमुनानगर जोन में नशे के खिलाफ यह मुहिम आने वाले दिनों में और भी तेज कीजाएगी। तस्करों, सप्लायरों और उनके पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की बात कही गई है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।
Home उत्तर प्रदेश न्यायालय के आदेशानुसार ऑपरेशन” दहन “के तहत प्रयागराज कमिश्नरेट के दिशा निर्देशन...







