KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी रमाशंकर चौधरी पुत्र दयाराम ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गरई में उसकी कुछ भूमि है जिसकी देखरेख के लिए अक्सर आता जाता रहता था, रमाशंकर चौधरी के मुताबिक तीन जनवरी को सिराथू कस्बे के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई तो उसने प्लॉट दिखाया, प्लॉट देखने के बाद छः लाख में प्लॉट खरीदने की बात हो गई और बीस हजार रुपए बयाना के तौर पर दे दिया, पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद विपक्षी धोखधड़ी कर तीन हजार एवं पांच हजार रुपए ले लिया और होली के बाद प्लॉट के बैनामा के लिए कहा तो सिराथू कस्बे के गुलहरियापुर में ज्ञानसिंह के यहां ले गए और वहाँ धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौच व धमकी देते जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे और पैसा वापस न करने की बात कहने लगे जिसके बाद पीड़ित कार्यवाही हेतु सैनी थाना गया जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित न्याय के लिए न्यायालय की शरण में पहुंचा, न्यायालय के आदेश पर सैनी पुलिस ने मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोतारी गांव निवासी अजय कुमार, विजय कुमार, बृजेश चौरसिया , श्रीराम चौरसिया , संजीत कुमार एवं सिराथू कस्बे के गुलहरियापर निवासी ज्ञान सिंह यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







