Home उत्तर प्रदेश काशी चाट हाउस में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति का शुरू

काशी चाट हाउस में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति का शुरू

सीजीडी परियोजनाओं के आधार पर बनारस में गेल इंडिया का विस्तार
VARANASI NEWS: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी क्रम में शिवपुर क्षेत्र स्थित होटल ष्काशी चाट हाउसष् में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति आज रविवार को सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है तथा इसे पीएनजी नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ नवाजिश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम प्रोजेक्ट) के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया। श्री अंसारी वाराणसी में पाइपलाइन बिछाने एवं नेटवर्क विकास कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि, होटल ष्काशी चाट हाउसष् एक नया प्रतिष्ठान है, जो प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। अपनी लोकप्रियता और सेवाओं के चलते यह शीघ्र ही क्षेत्र के प्रमुख खानपान स्थलों में शामिल हो गया है। पूर्व में इस प्रतिष्ठान में संचालन हेतु प्रतिमाह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात इन सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे इन्हें अन्य क्षेत्रों में उपयोग के लिए स्थानांतरित किया जा सकेगा और अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि, पीएनजी उपयोग से कार्यप्रणाली अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं दक्ष बनेगी, साथ ही एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण,परिवहन एवं संबंधित जोखिमों से मुक्ति मिलेगी।वर्तमान समय में पीएनजी एक किफायती विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यह उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक बचत के साथ-साथ सुविधाजनक और आधुनिक ऊर्जा समाधान प्रदान करता है। पीएनजी अपनाने से न केवल निरंतर गैस उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि यह कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि, शिवपुर क्षेत्र स्थित इस प्रतिष्ठान को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ना वाराणसी में वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तक हरित ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम है।