विपरीत परिस्थितियों में समाज के दबे कुचलों की आवाज मजबूती से उठा रही है महिला पत्रकार:कांग्रेस
साहस, मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता को सम्मान देना गर्व की बात
VARANASI NEWS: मदर्स डे के अवसर पर वाराणसी में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें अवार्ड से नवाजा गया।आयोजित कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राघवेंद्र चैबे ने किया। वहीं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित महिला पत्रकारों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिला पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही हैं। उनके साहस, मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता को सम्मान देना समाज के लिए गर्व की बात है। मदर्स डे के मौके पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सुमन लता अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में महिला पत्रकार, कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।







