Home आस्था एकादशी पर जगह जगह हुआ शरबत वितरण का आयोजन

एकादशी पर जगह जगह हुआ शरबत वितरण का आयोजन

PRATAPGARH NEWS: ज्येष्ठ माह की एकादशी पर गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण के आयोजन हुए दिखे। लालगंज कालाकांकर रोड पर भक्तों ने राधा रानी की विधिविधान से आरती उतारी। वही अधिवक्ता सुमित त्रिपाठी वत्सल के संयोजन में राहगीरों व व्यापारियों को शरबत पिलाया गया। पूजन अर्चन कार्यक्रम में रामलोचन त्रिपाठी, साहित्यकार अनूप प्रतापगढ़ी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल आदि शामिल हुए दिखे। वही नगर के हरिहरमंदिरम तथा श्रीहनुमत निकेतन में भी भक्तों के द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम से लोगों के गले को ठण्डक मिली। भीमा एकादशी पर भक्तों ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरो मे भगवान विष्णु की भी आराधना पूजा कर मंगल की प्रार्थना किया।