Home उत्तर प्रदेश एक माह से किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

एक माह से किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी लगभग एक माह पहले घर से बिना बताए कही चली गई, परिजनों के खोजबीन के बाद भी किशोरी का कही पता नहीं चला, पीड़ित महिला की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी 8 अप्रैल को घर से बिना बताए कही चली गई काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।