Home उत्तर प्रदेश ससुर पर दीवार तोड़ने व धमकाने का आरोप, शिकायत

ससुर पर दीवार तोड़ने व धमकाने का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने जबरन घर की दीवार को गिरा दिया जिससे गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई, जिसका विरोध करने पर घर से निकल जाने की धमकी दे रहा है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी सरवन कुमार ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब उसके ससुर ने जबरन घर की दीवार को गिरा दिया, जिससे मलबे में दबकर उसकी गृहस्थी नष्ट हो गई, पीड़िता का आरोप है कि उलाहना देने पर ससुर गाली गलौच कर धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।