Home उत्तर प्रदेश अब अपनों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, विशेषज्ञ डॉक्टर...

अब अपनों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे यथार्थ हॉस्पिटल

यथार्थ हॉस्पिटल की नई पहल, कैंसर व हार्ट सर्जरी विशेषज्ञ देंगे नियमित परामर्श
JHANSI NEWS: बुंदेलखंड के लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अब कैंसर और गंभीर हृदय रोगों के उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए दिल्ली, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, झाँसी-ओरछा तिगैला में पहली बार कैंसर रोग विशेषज्ञ (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) एवं हार्ट एवं छाती सर्जरी विशेषज्ञ  की नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू हो गयी है । यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, झाँसी-ओरछा तिगैला द्वारा पहली बार कैंसर रोग विशेषज्ञ (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) एवं हार्ट एवं छाती सर्जरी विशेषज्ञ  की विशेष ओपीडी सेवाओ का सुभारम्भ हुआ । यथार्थ हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर नितिन चौधरी के अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परामर्श किया जाएगा। ओपीडी का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष गुप्ता मरीजों को कैंसर की जांच, परामर्श एवं कीमोथेरेपी संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे। उनके द्वारा स्तन, फेफड़े, लिवर सहित विभिन्न प्रकार के सॉलिड कैंसर तथा ब्लड कैंसर जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा के मरीजों का उपचार एवं मार्गदर्शन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समय पर जांच और सही उपचार से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। वहीं हार्ट एवं छाती सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. पवन परासनाथ सिंह हृदय रोगियों को परामर्श देंगे। उनकी विशेषज्ञता में हार्ट बायपास सर्जरी , हार्ट वाल्व रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट, बच्चों की हृदय सर्जरी, नसों की सर्जरी तथा गंभीर हृदय रोगियों की देखभाल शामिल है।