कोतवाली हाटा के दम्पत्ति का आपसी मनमुटाव हुआ खत्म, टूटने से बचा घर
KUSHINAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे _“मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण”_ के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने एक और सराहनीय पहल की। सोमवार कोतवाली हाटा क्षेत्र के एक दम्पत्ति के बीच उत्पन्न मनमुटाव को दूर कर आपसी सुलह-समझौता कराया गया पुलिस के अनुसार दम्पत्ति द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र परिवार परामर्श केंद्र में आया था। केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातचीत को लेकर हुई नाराजगी पर विस्तार से चर्चा हुई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह करा दी। काउंसलिंग के बाद दम्पत्ति एक साथ घर लौटे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सुमन पाण्डेय, रुचि यादव, महिला कांस्टेबल रीमा और साधना मौजूद रहीं। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ परिवारों को टूटने से बचाने का भी प्रयास किया जा रहा है।







