Home उत्तर प्रदेश सड़क पर घायल को देख रोका काफिला, विधायक पी.एन. पाठक ने खुद...

सड़क पर घायल को देख रोका काफिला, विधायक पी.एन. पाठक ने खुद उठाकर पहुंचाया अस्पताल

फाजिलनगर NH-28 पर दिखी मानवता, लोगों ने की सराहना
KUSHINAGAR NEWS: जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं होता, जरूरत पड़ने पर मानवता का धर्म निभाना भी सेवा का हिस्सा है। इसका उदाहरण सोमवार को कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने पेश किया। फाजिलनगर स्थित नेशनल हाईवे-28 के ओवरब्रिज पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसी दौरान विधायक पी.एन. पाठक अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे। घायल को देखकर उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए मदद के लिए आगे बढ़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक ने स्वयं घायल व्यक्ति को उठाया और अपनी सरकारी गाड़ी से उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। विधायक की इस त्वरित पहल से घायल को समय पर इलाज मिल सका। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने विधायक के इस मानवीय कार्य की सराहना की। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह आगे बढ़कर मदद करना जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों ने पी.एन. पाठक के इस कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।