SANGRAM GARH NEWS: थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में शनिवार को कुल 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 4 मामले भूमि विवाद से संबंधित तथा 4 मामले मारपीट एवं गाली-गलौज से जुड़े थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में एसआई सूबेदार राय, मनोज कुमार जायसवाल, महिला कांस्टेबल तथा क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे। भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं मारपीट एवं गाली-गलौज से संबंधित 4 प्रार्थना पत्रों का थाना प्रभारी द्वारा तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष 4 भूमि विवाद संबंधी मामलों के समाधान के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर संग्रामगढ़ थाने के पुलिसकर्मियों, सर्किल एवं ग्रामीण क्षेत्र के लेखपालों के साथ बड़ी संख्या में किसान और फरियादी अपनी समस्याएं लेकर थाना पहुंचे। थाना दिवस में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। प्राप्त 8 प्रार्थना पत्रों में से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 4 भूमि संबंधी मामले लंबित रहे, जिन पर आवश्यक कार्रवाई जारी है।







