Home उत्तर प्रदेश अपना दल एससी-एसटी मंच की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

अपना दल एससी-एसटी मंच की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

अधूरी कार्यकारिणी पर जिला अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
FATEHPUR NEWS: जिला कार्यालय चित्रांश नगर में अपना दल (एस) के एससी-एसटी मंच की समीक्षा बैठक मंच के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी पूर्ण रूप से गठित न होने पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने एससी-एसटी मंच के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश रावत से नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि 7 अगस्त को आयोजित होने वाली जिले की मासिक बैठक में मंच की पूर्ण कार्यकारिणी के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध संगठनात्मक स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी एससी-एसटी मंच के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश रावत की होगी। बैठक में संगठन विस्तार के तहत हुसैनगंज विधानसभा एससी-एसटी मंच का अध्यक्ष सोनू पासवान (निवासी समदा सहोदरपुर) को तथा खागा विधानसभा एससी-एसटी मंच का अध्यक्ष रोहित कुमार को मनोनीत किया गया। इसके अलावा मेन बॉडी के मीडिया सचिव पद पर पप्पू वर्मा (निवासी गंगा नगर) को नियुक्त किया गया। बैठक में शैलेन्द्र पटेल (जिला अध्यक्ष), बृजेश पाल (जिला उपाध्यक्ष), योगेंद्र सिंह राणा (जिला उपाध्यक्ष), पप्पू वर्मा, शिव प्रकाश रावत, सर्वेश पटेल, राज बहादुर पासवान, सोनू पासवान, रोहित कुमार, डॉ. एन.आर. शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।