FATEHPUR NEWS: पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का समाधान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही किया, जबकि अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल एवं युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने व्यापारियों की ओर से जिले में बेहतर कानून व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा और व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं जिले के प्रमुख शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रमों की तैयारियों पर व्यापारियों से सुझाव लिए। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापारियों से सहयोग की भी अपील की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर गौरव शर्मा, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव (सोनू), जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भाई, खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, नरैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंत्री अतुल तिवारी, खखरेरू व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह (बाला), युवा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, युवा मंत्री अखिलेश तिवारी, विनय गुप्ता, जन उद्योग व्यापार मंडल के चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सुनी व्यापारियों...







